Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

बचपन की दोस्ती, साथ में पढ़ाई और फिर की शादी,IPS पति की बॉस बनीं DCP पत्नी

बचपन की दोस्ती, साथ में पढ़ाई और फिर की शादी,IPS पति की बॉस बनीं DCP पत्नी

अक्सर कहा जाता है कि पत्नी घर की बॉस होती हैं, लेकिन उत्तर प्रदेश के नोएडा में आईपीएस अफसर अंकुर अग्रवाल (Ankur Aggrawal) की पत्नी वृंदा शुक्ला ऑफिस में भी उनकी बॉस हैं। अंकुल अग्रवाल और वृंदा शुक्ला की कहानी बिल्कुल फिल्मी है। दोनों बचपन के दोस्त हैं और साथ में पढ़ाई की थी। दोनों आईपीएस अफसर बने और फिर साल 2019 में शादी कर लिया।
नोएडा में तैनात हैं वृंदा और अकुर
उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जिले में पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू होने के बाद वृंदा शुक्ला को पुलिस उपायुक्त गौतमबुद्ध नगर बनाया गया और डीसीपी महिला सुरक्षा के पद पर तैनात हैं। वहीं अंकुर अग्रवाल (Ankur Aggrawal) को अपर पुलिस उपायुक्त (एडिशनल डीसीपी) बनाया गया था।
दोनों ने बचपन में साथ में की थी पढ़ाई
अंकुर अग्रवाल और वृंदा शुक्ला हरियाणा के अंबाला के रहने वाले हैं और एक दूसरे के पड़ोसी थे।वृंदा और अंकुर ने अंबाला कॉन्वेंट जीसस एंड मैरी स्कूल से 10वीं तक की पढ़ाई साथ पूरी की।आगे की पढ़ाई के लिए वृंदा अमेरिका चली गईं, जबकि अंकुर ने भारत में रहकर ही इंजीनियरिंग की डिग्री ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *