Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

अगले तीन दिनों तक देश के इन हिस्सों में होगी भारी बारिश, जानें- IMD का ताजा अनुमान

अगले तीन दिनों तक देश के इन हिस्सों में होगी भारी बारिश, जानें- IMD का ताजा अनुमान

देश के कई राज्यों में पिछले कई दिनों से बारिश हो रही है। मंगलवार शाम को उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में जमकर बारिश हुई। कानपुर व उसके आसपास के क्षेत्रों में बुधवार सुबह हल्की बारिश दर्ज की गई। वहीं, मौसम विभाग के अनुसार देश के पूर्वी हिस्से में अगले तीन दिनों के दौरान गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। अगले पांच दिनों के दौरान उत्तर पश्चिमी और मध्य भारत और पश्चिमी तट पर हल्की बारिश की गतिविधि जारी रहने की संभावना बनी हुई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा कि 27 अगस्त तक पूर्वोत्तर भारत, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में बारिश होने की संभावना है। इसके साथ आने वाले दिनों में असम और मेघालय के अलग-अलग स्थानों पर भी भारी बारिश का अनुमान है।मौसम विभाग के अनुसार 27 अगस्त तक बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कई हिस्सों में भारी बारिश का दौर जारी रहेगा। उत्तराखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 26 अगस्त तक भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 26 अगस्त तक इन क्षेत्रों में भारी बारिश होगी और इसके बाद बारिश कम हो जाएगी। अगले 5 दिनों के दौरान तमिलनाडु में जमकर बारिश होगी। इसी बीच 26 से 28 अगस्त को केरल और माहे में हल्की बारिश होनें की आशंका व्यक्त की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *