Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

उ०प्र०2022 में फिर भाजपा बनाएगी सरकार- डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय

उ०प्र०2022 में फिर भाजपा बनाएगी सरकार- डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय

भाजपा 2022 के विधानसभा चुनाव की तैयारी विधानसभा स्तर पर शुरू कर दी है। इसी के तहत विसहिजन के वृंदावन गेस्ट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने बूथ एवं सेक्टर प्रभारियों को सौंपी गई जिम्मेदारियों के प्रति सतर्क एवं गंभीर किया। कहा कि गांव-गांव नहीं बल्कि घर-घर जाकर भाजपा की उपलब्धियां गिनाएं।
यह भी उन्होंने दावा किया कि 2022 में प्रदेश में फिर भाजपा सरकार बनाएगी। विपक्षी मुंह देखते रह जाएंगे। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कार्यकर्ताओं की मजबूती से ही संगठन मजबूत होता है, अगर, कार्यकर्ता कमजोर हैं तो संगठन किसी भी कीमत पर मजबूत नहीं हो सकता। इस दौरान उन्होंने प्रदेश एवं केंद्र सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के विकास को लेकर दृढ़ संकल्पित हैं।केंद्र की कई योजनाओं को उन्होंने जनकल्याणकारी बताया। मेजा विधायक नीलम करवरिया ने केंद्रीय मंत्री को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया। विधायक ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ हैं। उन्होंने भाजपा की उपलब्धियां गिनाईं। व्यापार मंडल मेजारोड के अध्यक्ष पप्पू उपाध्याय और महामंत्री ओपी पाण्डेय ने बंद पड़ी कताई मिल को चालू कराने को लेकर केंद्रीय मंत्री को ज्ञापन सौंपा। हालाकि मंत्री ने कहा कि हर संभव प्रयास किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *