Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

वि०स० में योगी बोले: तालिबान के समर्थकों को आनी चाहिए शर्म, वहां महिलाओं और बच्चों का हो रहा कतलेआम

वि०स० में योगी बोले: तालिबान के समर्थकों को आनी चाहिए शर्म, वहां महिलाओं और बच्चों का हो रहा कतलेआम

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तालिबान का समर्थन करने वाले लोगों पर तीखा हमला किया है। उन्होंने कहा कि जो लोग तालिबान का समर्थन कर रहे हैं उन्हें वहां की औरतों और बच्चों के बारे में सोचना चाहिए। गुरुवार को विधानसभा सत्र के दौरान सदन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले साढ़े चार वर्षों में प्रदेश की कानून व्यवस्था में सुधार हुआ है। माफियाओं की संपत्ति जब्त ही नहीं की है ध्वस्त भी की है। अब इन संपत्तियों पर गरीबों के लिए आवास का निर्माण किया जाएगा।
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए ब्रज, काशी व अयोध्या क्षेत्र का विकास किया जा रहा है। पहले भगवान राम, कृष्ण और महादेव का नाम लेना सांप्रदायिक माना जाता था पर अब खुद को रामभक्त साबित करने की होड़ लगी हुई है। यह हमारी जीत है। पहले भी कुंभ का भव्य आयोजन हो सकता था पर सरकारें डरती थीं कि कुंभ के लिए कुछ कर देंगे तो टोपी लगाकर मुबारकबाद नहीं दे पाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *