और तेज करें टीकाकरण की प्रक्रिया
टीकाकरण की प्रक्रिया को और तेज करने की जरूरत है। उत्तर प्रदेश एक मात्र राज्य है, जहां अब तक 05 करोड़ 74 लाख 39 हजार से अधिक वैक्सीन डोज लगाई जा चुकी है। 04 करोड़ 82 लाख 53 हजार से अधिक लोगों ने वैक्सीन की एक डोज प्राप्त कर ली है।
प्रदेश में अब तक 92 लाख से अधिक लोग कोविड टीके की दोनों डोज प्राप्त कर चुके हैं। इस स्थिति को और बेहतर करने की आवश्यकता है। कोविड टीके की दूसरी खुराक समय पर मिलना सुनिश्चित कराया जाए। जिन लोगों को दूसरी डोज लगाई जानी है, उनसे संवाद-संपर्क किया जाए।
जनपद लखनऊ के बालूअड्डा क्षेत्र में दूषित जल के सेवन से बीमार हुए लोगों के स्वास्थ्य की समुचित देखभाल की जाए। यह सुखद है कि 36 लोग स्वस्थ भी हो चुके हैं। यह सुनिश्चित किया जाए कि प्रदेश में कहीं भी इस घटना की पुनरावृत्ति न हो।











Leave a Reply