गाँव का इतिहास बताती ‘मेरा गाँव बड़का लौहर’ पुस्तक का पावन विमोचन
राष्ट्र के 75वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर महर्षि सदाफलदेव आश्रम, झूँसी, प्रयागराज स्थित महारानी मुक्तिदेवी पुस्तकालय परिसर में विहंगम योग संदेश के सम्पादक श्री सुखनन्दन सिंह ‘सदय’ द्वारा लिखित ‘मेरा गाँव बड़का लौहर’ पुस्तक का विमोचन श्री रणवीर सिंह, निरीक्षक संस्कृत पाठशालाएँ, उत्तर प्रदेश के कर-कमलों द्वारा किया गया। इस विमोचन की कड़ी में आश्रम के महाप्रबंधक श्री राजेन्द्र प्रसाद, वरीय विद्वान श्री विजय बहादुर सिंह, श्री पंकज कुमार दुबे, डा. सच्चिदानन्द प्रसाद, श्री रामबाबू केशरवानी, श्री गौतम कुमार दुबे, श्री नन्दकिशोर कुमार, श्री विनोद कुमार उपस्थित रहे।












Leave a Reply