Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

डिप्टी सीएम ने मांगा प्रस्ताव बाढ़ के स्थाई समाधान के लिए बनेगा कॉरिडोर

डिप्टी सीएम ने मांगा प्रस्ताव बाढ़ के स्थाई समाधान के लिए बनेगा कॉरिडोर

नियमित अंतराल पर बाढ़ की विभिषिका झेलने वाले कछारी इलाके के हजारों परिवारों को राहत मिलने की उम्मीद है। बाढ़ से स्थाई तौर पर निजात के लिए कॉरिडोर बनाने की योजना तैयार की जा रही है। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सिंचाई विभाग के अफसरा से इसका प्रस्ताव मांगा है।
बृहस्पतिवार को प्रयागराज आए उप मुख्यमंत्री ने हेलीकॉप्टर से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने संबंधित सभी विभाग के अफसरों के साथ बाढ़ पीड़ितों की राहत के लिए किए गए इंतजामों की समीक्षा की। उप मुख्यमंत्री अब तक के इंतजाम से संतुष्ट दिखे। उन्होंने बाढ़ से हुए नुकसान के सर्वे का भी निर्देश दिया।बैठक के बाद हुई प्रेसवार्ता में उप मुख्यमंत्री ने कहा कि जहां कमी दिखाई दी उसे दूर करने के निर्देश प्रशासन को दिए गए। केशव प्रसाद ने बताया कि बाढ़ के स्थाई समाधान के लिए कॉरिडोर पर विचार चल रहा है। इसके लिए प्रस्ताव मांगे गए हैं। इसमें बांध के निर्माण के अलावा कई अन्य कार्य शामिल होंगे। मुख्यमंत्री का कहना था कि गंगा और यमुना दोनों नदियों का जलस्तर कम होने लगा है। इसके बाद बीमारियों से बचाव की चुनौती होगी। इसके लिए प्रशासन, स्वास्थ्य, नगर निगम समेत अन्य संबंधित विभाग के अफसरों को समुचित तैयारी कर लेने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक में डीएम संजय कुमार खत्री समेत अनेक अफसर मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *