Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

मेरा कोई ठेकेदार नजदीकी नहीं, काली सूची में डाला जाए – सिद्धार्थनाथ

मेरा कोई ठेकेदार नजदीकी नहीं, काली सूची में डाला जाए – सिद्धार्थनाथ 

कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने बृहस्पतिवार को शहर पश्चिमी के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। विष्णुपुरी, पोगहट पुल, मुंडेरा मंडी तालाब आदि के निरीक्षण के दौरान नाला जाम होने की शिकायत सामने आई। लोगों का कहना था कि  नाले पर घर बना लिए गए हैं। इससे जलभराव की स्थिति है। इस पर कैबिनेट मंत्री ने जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए।इसी दौरान बताया गया कि मुंडेरा मंडी के तालाब में कूड़ा फेंका जा रहा है। इस पर मंत्री ने नाराजगी जताई। इस बाबत किसी ने बताया कि कूड़ा फेंकने वाला ठेकेदार उनका करीबी है। इससे नाराज सिद्धार्थ सिंह ने कहा कि उनका कोई भी ठेकेदार नजदीकी नहीं है। उसे काली सूची में डाला जाए। मंत्री ने बाढ़ में घिरे लोगों को सभी जरूरी सुविधाएं मुहैया कराने के निर्देश दिए। इस दौरान कई विभाग के अफसर तथा नेता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *