मिशन 2022 में किसानो को मिले सर्वोच्च सम्मान।।
देश व प्रदेश सभी किसान भाईयो को राम राम।
बंधुओ बड़ी विषम परिस्थितियों से आज किसान जूझ रहा है,किसान छल व प्रपंच का शिकार होता जा रहा है,पहले राजाओं की क्रूरता का शिकार फिर अंग्रेजो की किसानों पर संपत्ति जमीन जायदाद हड़पने का दुस्साहस , अब राजनेतिक कुटिल मानसिकता से ग्रसित सरकारो की मानसिकता आप सब से छुपी नहीं है।
किसानों की जमीन , अनाज के समर्थन मूल्य की गारंटी,,क्रय केंद्रों पर अनाज के खरीदी व भुगतान की समस्या,खाद बीज का समय पर न मिलना,खाद बीज की कीमत मनमाना बृद्धी होना,आवारा पशुओं, व बिजली , पानी के कीमत की मनमाना वृद्धि अघोषित बिजली की कटौती,डीजल पेट्रोल की बढ़ी कीमत आज किसानों कि कमर तोड़ कर आत्म हत्या करने पर मजबुर करना , देश के मुख्य धरोहर कृषि,पशुपालन को बर्बाद करना आर्थिक आधार पर देश को रसातल में डुबोने का कार्य चल रहा है।
आज जरूरत है किसानो को हल लेकर देश की मर्यादा बचाने की। आज भारतीय किसान कल्याण संघ की राष्ट्रीय कमेटी का सार्वजनिक एक निर्णय आप सब को सम्मान दिला सकता है।
जिसमें सर्व प्रथम सभी प्रांतीय ,जनपदीय,ब्लाक स्तरीय बैठक सभी किसान प्रतिनिधि जिला अध्यक्ष,ब्लाक अध्यक्ष अपनी पूरी टीम के सभी पदाधिकारी के साथ किसान के साथ अगस्त माह के अंदर किसान बैठक संपन्न करे।
सितंबर मह में सभी ब्लाक सम्मेलन , जिला सम्मेलन की योजना निश्चित करे। सभी अपनी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन ईमानदारी से करे, ताकि संघ समाज में किसानों कि मदद सम्मान वापस दिला सके।
आपका
सन्तोष त्रिपाठी संत जी
प्रदेश अध्यक्ष
भारतीय किसान कल्याण संघ












Leave a Reply