Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

काशी विश्वनाथ में दूसरे सोमवार को भक्तों की भीड़ न मास्क पहना, न सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल

काशी विश्वनाथ में दूसरे सोमवार को भक्तों की भीड़ न मास्क पहना, न सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल

वाराणसी: कोरोना वायरस की दूसरी लहर के बीच सावन मनाया जा रहा है। सावन महीने का आज दूसरा सोमवार है। देशभर के शिव मंदिरों में भक्त दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। इस दौरान, कई जगहों पर कोरोना नियमों के उल्लंघन की तस्वीरें भी सामने आ रही हैं। उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित विश्व प्रसिद्ध काशी विश्वनाथ मंदिर मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ है दर्शन और पूजा के लिए लाइन लगी है, लेकिन कई लोगों ने न तो मास्क पहन रखा है और न ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हो रहा है।  सावन के दूसरे सोमवार के दिन बड़ी संख्या में लोग वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा करने के लिए पहुंचे हैं। इस दौरान श्रद्धालुओं ने गंगा नदी में डुबकी भी लगाई, तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि घाटों पर भारी भीड़ मौजूद लेकिन, कई लोगों ने मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग सहित कई कोरोना संबंधी मानदंडों का उल्लंघन किया है। 
कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर तमाम विशेषज्ञ लॉकडाउन में ढील के बाद जुटने वाली भीड़ को लेकर चिंता जाहिर कर चुके हैं। बिना मास्क पहने, बिना प्रोटोकॉल पर अमल किए बिना भारी भीड़ का उमड़ना चिंता का विषय है यह ठीक नहीं है। वायरस अपने आप नहीं आता। कोई जाकर ले आए तो आता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *