LPG Gas Cylinder Price: 73.5 रुपए महंगा हुआ
नए महीने के पहले दिन महंगाई का एक और झटका लगा है। सरकारी तेल कंपनियों ने एक अगस्त से एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी की है।देश की सबसे बड़ी सरकारी तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOC) ने 19 किग्रा कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 73.5 रुपए प्रति सिलेंडर का इजाफा किया है।इसके बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 19 किग्रा कमर्शियल गैस सिलेंडर का दाम 1,500 रुपए से बढ़कर 1623 रुपए प्रति सिलेंडर हो गया है।
तेल कंपनियों ने आम आदमी के उपयोग वाले 14.2 किग्रा बिना सब्सिडी की रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी नहीं की है।इसके दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। दिल्ली में 14.2 किग्रा बिना सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 834.50 रुपए ही है। पिछले महीने यानी जुलाई में तेल कंपनियों ने घरेलू रसोई गैस सिलेंडर का दाम 25.50 रुपए बढ़ाया गया था











Leave a Reply