प्रयागराजःटीजीटी जीव विज्ञान भर्ती परीक्षा 2016 में नकल कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़,
एसटीएफ ने नकल गिरोह के सरगना व साल्वर सहित तीन सदस्य गिरफ्तार,
एसटीएफ ने वाराणसी के कोतवाली थाना क्षेत्र से किया गिरफ्तार,
सरगना अशोक कुमार, साल्वर रवीन्द्र चौरसिया और अभ्यर्थी सुनील कुमार पाल को किया गिरफ्तार,
इनके कब्जे से एक एडमिट कार्ड, एक बुकलेट, एक ओएमआर शीट, तीन आधार कार्ड बरामद,
एक मोबाइल फोन, तीन 3 एटीएम कार्ड और एक डीएल के साथ 2200 रुपए नगद बरामद,
सीओ एसटीएफ प्रयागराज यूनिट नवेन्दु कुमार के नेतृत्व में हुई कार्रवाई,
श्री बल्लभ इंटर विद्यापीठ बालिका इंटर कॉलेज परीक्षा केन्द्र पर था सेंटर,
अभ्यर्थी सुनील पाल की जगह रविन्द्र चौरसिया दे रहा था परीक्षा,
साल्वर रवीन्द्र चौरसिया कानपुर में कर रहा है नीट की तैयारी,
साल्वर के रुप में परीक्षा में बैठने के लिए 15 हजार रुपए मिले थे,
एसटीएफ ने वाराणसी कोतवाली में सुसंगत धाराओं में दर्ज कराया मुकदमा,











Leave a Reply