Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

यूपी चुनाव 2022: वि०स०चुनाव के लिए हर जिले में भाजपा के योद्धा तैयार, जिम्मेदारियां और कार्यक्रम भी सौंपे गए

यूपी चुनाव 2022: वि०स०चुनाव के लिए हर जिले में भाजपा के योद्धा तैयार, जिम्मेदारियां और कार्यक्रम भी सौंपे गए

यूपी विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने 403 विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव प्रचार और प्रबंधन से लेकर हर मोर्चे पर विपक्षी दलों का मुकाबला करने के लिए योद्धाओं की फौज तैयार कर दी है। 98 संगठनात्मक जिलों में भाजपा के मंडल से लेकर प्रदेश पदाधिकारियों के साथ सात अग्रिम मोर्चों, 26 प्रकोष्ठों और 28 विभागों की मंडल स्तर तक टीम तैयार हो रही है।

भाजपा में प्रदेश टीम के साथ सभी छह क्षेत्रों की क्षेत्रीय टीमों, 98 जिला टीमों और 1918 मंडलों में कार्यकारिणी गठित हो गई है। वहीं युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, किसान मोर्चा, अनुसूचित जाति मोर्चा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा, अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा और अल्पसंख्यक मोर्चा की प्रदेश टीम का गठन हो गया है। मोर्चों की क्षेत्रीय, जिला और मंडल टीमों का गठन भी शुरू हो गया है। वहीं 28 विभागों और 26 प्रकोष्ठों की भी प्रदेश से लेकर मंडल स्तर तक तीन से पांच सदस्यों की टीम गठित गई है भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का कहना है कि चुनाव से पहले नई टीमें ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में हर वर्ग के बीच जाकर संगठन की चुनावी जमीन को मजबूत करेंगी। उन्होंने बताया कि संबंधित मोर्चे, प्रकोष्ठ और विभागों के पदाधिकारी उनके क्षेत्र से जुड़े लोगों से लगातार संपर्क और समन्वय कर उन्हें संगठन से जोड़ेंगे। साथ ही केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी उन तक पहुंचाएंगे।
युवाओं, महिलाओं, किसानों, व्यापारियों सहित हर वर्ग के बीच जाकर विपक्ष के षडयंत्र को बेनकाब करेंगे। मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित का कहना है कि हर जिले में करीब एक हजार से अधिक पदाधिकारियों की टीम मौजूद रहेगी। पार्टी ने सभी को उनकी जिम्मेदारियां सौंप दी है। कार्यशालाओं के जरिये उन्हें प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *