Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

किसानों से अपील सड़क टूटने से बचाए,दुर्घटना से बचे। सन्तोष त्रिपाठी संत जी

किसानों से अपील सड़क टूटने से बचाए,दुर्घटना से बचे। सन्तोष त्रिपाठी संत जी
करछना,प्रयागराज। करछना के आसपास जादातर लोग बारिश आते ही अपने जानवर रोड की पटरी पर बांध देते है,पहले बारिश आते ही सभी लोग पुरे चौमासे तक अपने जानवर खेत या खलिहान में ले जाते थे,सब कुछ अब बदल गया,सड़क के किनारे रोज जानवरो की वजह से एक्सिडेंट हो रहे है, एक तरफ सड़क पर आवारा जानवर से घटना हो रही है, कई जगह रोड पर नीलगाय से टकराने से एक्सिडेंट हो रहे है ,कई बार गावो में आपसी विवाद हुए अोर आपसी मारपीट में कई जाने भी गई है, फिर भी लोगो की आदत नहीं सुधर रही है।
आज किसानों कि चर्चा कार्यक्रम में भारतीय किसान कल्याण संघ के राष्ट्रीय प्रवक्ता सन्तोष त्रिपाठी संत जी ने क्षेत्र के सभी किसानों से सड़क बचाने की अपील करते हुए दुर्घटना से सावधान रहने की अपील की है।जिससे आपसी विवाद, सड़क दुर्घटना, सड़क के फुटपाथ का कट जाने से बचाने कि अपील किसानों के साथ प्रशासनिक अधिकारियों से भी की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *