Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में सांगला वैली में हुए भूस्खलन में करीब 9 पर्यटकों की मौत और 3 घायल की खबर। भूस्खलन से पुल भी टूटा:

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में सांगला वैली में हुए भूस्खलन में करीब 9 पर्यटकों की मौत और 3 घायल की खबर। भूस्खलन से पुल भी टूटा:

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में भूस्खलन की चपेट में आने से नौ लोगों की मौत हो गई और तीन गंभीर रूप से घायल हैं। मिली जानकारी के अनुसार किन्नौर जिले में बटसेरी के गुंसा के पास चट्टानें गिरने से छितकुल से सांगला की ओर आ रही पर्यटकों की गाड़ी भूस्खलन की चपेट में आने एवं गाड़ी पर पत्थर गिरने से नौ की मौत हो गई और तीन घायल हैं। गाड़ी में सवार पर्यटक दिल्ली और चंडीगढ़ से हिमाचल घूमने आए थे।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गई। कांग्रेस विधायक जगत सिंह नेगी ने बताया कि पहाड़ी से लगातार पत्थर गिर रहे हैं जिस कारण रेस्क्यू में दिक्कत आ रही है। उन्होंने कहा कि घायलों को अस्पताल लिफ्ट करने के लिए सरकार से हेलीकॉप्टर मांगा है जिसके जल्द पहुंचने का आश्वासन मिला है। किन्नौर के डीसी आबिद हुसैन सादिक, एसपी एसआर राणा भी मौके पर मौजूद हैंघटनास्थल पर चीख पुकार मची हुई है। बटसेरी के लोग पुलिस के साथ रेस्क्यू में जुटे हुए हैं। भूस्खलन होने से गांव के लिए बास्पा नदी पर बना करोड़ों का पुल टूट गया है जिससे गांव का संपर्क देश दुनिया से कट गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पहाड़ से भूस्खलन सहित चट्टानें गिरने से कई वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

किन्नौर के बटसेरी में पहाड़ी दरकने से हुआ हादसा हृदयविदारक है। इसकी चपेट में आया पर्यटकों से सवार वाहन जिसमें नौ लोगों की मृत्यु, दो घायल हुए हैं। इसके अलावा एक अन्य राहगीर के घायल होने की खबर अत्यंत दुखद है।
किन्नौर के बटसेरी में पहाड़ी दरकने से हुआ हादसा हृदयविदारक है।
इसकी चपेट में आया पर्यटकों से सवार वाहन जिसमें 9 की मृत्यु व 2 घायल तथा 1 अन्य राहगीर के घायल होने की खबर अत्यंत दुखद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *