Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

Sawan 2021: सावन शिव मंदिरों में आज से गूंजेंगे हर-हर महादेव के उद्घोष, फूलमाला और प्रसाद भी चढ़ा सकेंगे भक्त

Happy Married Life वैवाहिक जीवन

Sawan 2021: सावन शिव मंदिरों में आज से गूंजेंगे हर-हर महादेव के उद्घोष, फूलमाला और प्रसाद भी चढ़ा सकेंगे भक्त

भगवान शिव से सबसे प्रिय मास सावन Sawan 2021 की शुरुआत रविवार को आयुष्मान योग में होगी। इस बार सावन में देवाधिदेव महादेव को भक्त जलाभिषेक से प्रसन्न कर सकेंगे। फूलमाला और प्रसाद भी चढ़ाने की कामना पूरी होगी। पिछली बार लॉकडाउन की वजह से भक्त भगवान शिव के करीब नहीं पहुंच सके थे। इस बार बाबा को प्रसन्न करने के लिए चार सोमवार पड़ रहे हैं। प्रथम सोमवार 26 जुलाई को सौभाग्य योग लेकर आ रहा है। ऐसे में यह सावन सुख-समृद्धि प्रदान करने वाला होगा।इस बार सावन रविवार से आरंभ हो रहा है और 22 अगस्त को रविवार के दिन ही मास पर्यंत जलाभिषेक, व्रत और अनुष्ठानों की पूर्णाहुति होगी। सावन के मद्देनजर शिव मंदिरों को भव्य सजा दिया गया है। कोरोना की संभावित तीसरी लहर के बीच इस सावन में भक्त शिव मंदिरों में बाबा का जलाभिषेक कर सकेंगे। प्रयागराज के शिव मंदिरों में जलाभिषेक के साथ ही फूलमाला और प्रसाद भी अर्पित किया जा सकेगा। सावन Sawan 2021 के स्नान और जलाभिषेक के लिए संगम के अलावा गंगा तटों से लेकर शिवालयों तक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सावन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *