Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

उत्तराखंड: कांग्रेस ने बदली उत्तराखंड की पूरी टीम चुनाव से पहले ही हरीश रावत सीएम पद का चेहरा, प्रदेश अध्यक्ष बने गणेश गोदियाल, प्रीतम सिंह नेता प्रतिपक्ष

उत्तराखंड में अगले साल चुनाव को देखते हुए कांग्रेस ने बदली उत्तराखंड की पूरी टीम। कांग्रेस पार्टी ने यहां पर अपने विभिन्न पदाधिकारियों की घोषणा की है। आगामी चुनाव को देखते हुए गणेश गोदियाल को प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को चुनाव प्रचार समिति का प्रमुख नियुक्त किया। महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी बयान के मुताबिक, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने प्रीतम सिंह को विधायक दल का नेता भी नियुक्त किया जो इससे पहले प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष की जिम्मेदारी निभा रहे थे।

कांग्रेस ने गोदियाल को अध्यक्ष बनाने के साथ ही जीत राम, भुवन कापड़ी, तिलक राज बेहड और रंजीत रावत को उत्तराखंड इकाई का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। आर्येंद्र शर्मा को उत्तराखंड कांग्रेस का कोषाध्यक्ष बनाया गया है। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रदीप टम्टा को चुनाव प्रचार समिति का उपाध्यक्ष और दिनेश अग्रवाल को इसका संयोजक बनाया गया है। प्रो. जीत राम, भुवन कापड़ी, रंजीत रावत और तिलक राज बेहड़। इनके अलावा नारायण राम आर्य, मंत्री प्रसाद नैथानी, हरीश धामी, विक्रम सिंह, नरेंद्र जीत सिंह बिंद्रा, हेमेश खर्कवाल, हाजी तस्लीम अहमद, गोदावरी थपलियाल को सदस्य बनाया गया है।

कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष , चुनाव प्रचार समिति, प्रदेश कांग्रेस कोर कमेटी , प्रदेश समन्वय समिति, प्रदेश मेनीफैस्टो कमेटी इस तरह की कई टीम बनके नए और पुराने चेहरों से कांग्रेस ने चुनावो की तैयारी कर्ली है ! देखते है नये और पुराने चहरे मिलके कांग्रेस को उत्तराखंड में जीत दिला पाएंगे ये आने वाले साल में पता चल जायेगा !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *