माफिया अतीक अहमद के करीबी ने कर दी 45 बीघा जमीन पर अवैध प्लाटिंग
माफिया अतीक अहमद के करीबी ने कर दी 45 बीघा जमीन पर अवैध प्लाटिंग
अतीक अहमद सैकड़ों मील दूर अहमदाबाद की जेल में है लेकिन उसके गुर्गों व करीबियों के कारनामे जारी हैं। ताजा मामला माफिया के करीबी रहे प्रॉपर्टी डीलर का है, जिसने 45 बीघा जमीन पर अवैध प्लाटिंग कर दी। जानकारी मिलने पर विकास प्राधिकरण के अफसरों में हड़कंप मच गया। आननफानन में प्रॉपर्टी डीलर व उसके साथी के खिलाफ नोटिस जारी किया गया। साथ ही प्लाटिंग का काम रुकवाने को एक पत्र भी पुलिस को भेजा गया है।
मामला पूरामुफ्ती के बम्हरौली स्थित रसूलपुर मरियाडीह का है। सूत्रों का कहना है कि अतीक अहमद के करीबी प्रॉपर्टी डीलर व उसके पार्टनर ने यहां स्थित 45 बीघा जमीन पर अवैध प्लाटिंग कर दी। यहां ऊंचे टीले को काटकर पहले जमीन का समतलीकरण कराया गया। इसके बाद कच्ची रोड व रास्ते का निर्माण कराया गया। यही नहीं, विद्युत पोल लगवाकर ऊंची बाउंड्रीवाल भी खड़ी करवा दी गई।











Leave a Reply