Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

जनसंख्या नीति को मिली मंजूरी

जनसंख्या नीति को मिली मंजूरी

प्रदेश में लागू uhकी गई जनसंख्या नीति 2021 को बुधवार को कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। नई नीति के जरिये वर्ष 2026 तक महिलाओं द्वारा सूचित व स्वनिर्णय के माध्यम से सकल प्रजनन दर 2.1 और वर्ष 2030 तक इसे 1.9 पर लाए जाने का लक्ष्य तय किया गया है। 

मालूम हो कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 11 जुलाई को जनसंख्या नीति जारी किया था। इसमें  प्रजनन दर पर नियंत्रण करने, मातृ शिशु मृत्यु दर कम करने, बुजुर्गों की देखभाल सहित कई प्रावधान किए गए हैं। जनसंख्या नीति 2021 में सभी समुदायों में जनसंख्या स्थिरीकरण के लिए जरूरत पड़ने पर कानून बनाने की बात भी कही गई है। जनसंख्या स्थिरीकरण का लक्ष्य प्राप्त करने, नवजात की मृत्यु कम करने के साथ पोषण स्थिति में सुधार करना, किशोर-किशोरियों के लिए यौन और प्रजनन स्वास्थ्य तथा पोषण से सम्बंधित सूचनाओं और सेवाओं में सुधार का भी प्रावधान किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *