Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

भदोही में पहला ऑक्सीजन प्लांट बनकर तैयार, पांच और प्लांट लगाने की है योजना

भदोही में पहला ऑक्सीजन प्लांट बनकर तैयार, पांच और प्लांट लगाने की है योजना

कालीन नगरी भदोही में जिले का पहला ऑक्सीजन प्लांट बनकर तैयार हो गया है. 60 लाख की लागत से तैयार ऑक्सीजन प्लांट सुरियावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्थापित किया गया है. बीजेपी सांसद रमेश बिंद, मंडल आयुक्त योगेश्वर राम मिश्रा ने इसका उद्घाटन किया. इस ऑक्सीजन प्लांट को लगाने के लिए कई कालीन उद्यमियों ने लगभग 80 लाख रुपये से अधिक की धनराशि को सीएसआर मद में दान किया था.

प्लांट से 30 बेड को ऑक्सीजन की सुविधा मिलेगी. प्लांट से 250 लीटर प्रति मिनट ऑक्सीजन का उत्पादन होगा. जिसमें लगभग 60 लाख का ऑक्सीजन प्लांट,14 लाख विद्युत सिस्टम, 4 लाख टीनशेड में खर्च हुआ है. उद्घाटन के मौके पर सभी ने कहा की इस पहल से जनपद का विकास ही होगा और आने वाले समय में किसी भी समस्यायों से लड़ने की हिम्मत भी मिलती रहेगी. कमिश्नर ने इसके लिए कालिन उद्यमियों का धन्यवाद भी किया.
गौरतलब है कि कोरोना की दूसरी लहर के दौरान ऑक्सीजन की भारी किल्लत हो गई थी. इके चलते मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था. ऑक्सीजन की कमी के चलते कई मरीजों की जान भी चली गई थी. कालीन उद्यमियों ने ऑक्सीजन प्लांट लगाने की कोशिश तभी शुरू कर दी थी. जिले में अब पांच ऑक्सीजन प्लांट लगाए जाने की योजना तैयार की गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *