Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

बिहार पंचायत चुनाव: क्‍या दो से अधिक बच्चे वाले लोग इसबार लड़ सकेंगे चुनाव, बता रहे पंचायत राज मंत्री सम्राट चौधरी

बिहार पंचायत चुनाव: क्‍या दो से अधिक बच्चे वाले लोग इसबार लड़ सकेंगे चुनाव, बता रहे पंचायत राज मंत्री सम्राट चौधरी

अररिया के जैन धर्मशाला में त्रिस्तरीय पंचायती राज सम्मेलन को संबोधित करते सूबे के पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी।

सूबे के पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा है कि इस बार के पंचायत चुनाव में दो से अधिक बच्चे वाले व्यक्ति भी चुनाव लड़ सकेंगे। उन्होंने कहा कि चूंकि अबतक दो से ज्यादा बच्चे वाले व्यक्ति के चुनाव लडऩे पर प्रतिबंध लगाए जाने संबंधी कानून नहीं बन पाया है, इसलिए इस बार का चुनाव पुराने स्वरूप में ही होगा। लेकिन हमलोगों के लिए समाज व देश हित में जनसंख्या नियंत्रण पर ध्यान देना बेहद जरूरी है। उन्होंने ये बातें शनिवार को अररिया के जैन धर्मशाला में त्रिस्तरीय पंचायती राज सम्मेलन को संबोधित करने के दौरान कहीं।
उन्होंने कहा कि चुनाव समय पर नहीं होने पर कुछ लोगों की मंशा थी कि अब पंचायत से लेकर जिप सदस्य व अध्यक्ष तक की कमान प्रशासनिक अधिकारियों के हाथों में दे दी जाए। लेकिन हमने फैसला लिया है कि पंचायत चुनाव दो महीने में हो या दो साल में जनता द्वारा चुने हुए प्रतिनिधि ही नया चुनाव होने तक कार्य करते रहेंगे। जनप्रतिनिधि के सम्मान के साथ वे किसी भी हाल में समझौता नहीं कर सकते। मंत्री ने कहा कि अब गांवों को स्मार्ट बनाया जाएगा। इसके तहत प्रत्येक गांव के सभी वार्डो में आठ से दस स्ट्रीट लाइट व सीसीटीवी लगाने की योजना है। हर घर में नल का जल पहुंचाना सुनिश्चित किया जाएगा। इस संदर्भ में कनेक्शन संबंधी सभी गड़बडिय़ां दुरुस्त कराई जाएंगी। इसमें दोषी पाए जाने वाले पदाधिकारियों व कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि हर घर में जलापूर्ति करने के एवज में जो राशि ली जाएगी उसे संबंधित वार्ड के सदस्य की संग्रह कर रखेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *