Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

लखनऊ, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा राज में झूठ की अमरबेल खूब फल फूल रही है।

लखनऊ,   समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा राज में झूठ की अमरबेल खूब फल फूल रही है। सत्य पर्दे के पीछे छिपा दिया गया है। विकासवाद का थोथा नारा देकर अपनी नाकामियां छुपाई जा रही हैं। सच तो यह है कि समाजवादी सरकार के समय हुए काम ही दिख रहे हैं और उन पर भाजपा की बस छाप लगाई जा रही है। 
अखिलेश ने कहा कि कोरोना की लहर में उत्तर प्रदेश में हर तरफ तबाही मची हुई थी। उस समय भाजपा सरकार गूंगी-बहरी बनी हुई थी। भाजपा सरकार वैक्सीन को कोरोना का रक्षा कवच बताती रही है, लेकिन हालात यह हैं कि प्रदेश में टीकाकरण के तमाम केंद्र बंद हो गए हैं। मुख्यमंत्री की कार्यनिष्ठा की यह मिसाल है कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल हैं। 108 और 102 एंबुलेंस सेवा के अलावा डायल 100 जो अब 112 कर दी गई है, इन सभी सेवाओं tvको समाजवादी सरकार ने शुरू किया था आज इनकी दशा खराब है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *