Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

मेयर की तरह सीधे हो सकता है कैंट बोर्ड उपाध्यक्ष का चुनाव

मेयर की तरह सीधे हो सकता है कैंट बोर्ड उपाध्यक्ष का चुनाव

नगर निगम के मेयर की तर्ज पर कैंट बोर्ड उपाध्यक्ष का चुनाव आने वाले दिनों में हो सकता है। इस संबंध में आवश्यक बदलाव की कार्रवाई शुरू हो गई है। सब कुछ ठीक रहा तो उपाध्यक्ष का चुनाव बोर्ड सदस्य की बजाय छावनी क्षेत्र में रहने वाली जनता ही करेगी। दरअसल वर्ष 2012 में रक्षा मंत्रालय ने छावनी क्षेत्र में व्यापक सुधार, उपाध्यक्ष एवं सदस्यों के अधिकारों की समीक्षा के लिए बासु कमेटी का गठन किया था। कमेटी ने इसकी रिपोर्ट काफी पहले रक्षा मंत्रालय को रिपोर्ट दे दी है। सिफारिशों में कमेटी ने छावनी उपाध्यक्ष का चुनाव मेयर की तरह सीधे कराने की बात कही है। अभी तक छावनी उपाध्यक्ष का चुनाव चुने हुए मेंबर आपस में वोट डालकर करते थे। इस तरह उपाध्यक्ष को चुनने में खरीद-फरोख्त के आरोप लगते थे। इसके साथ ही कमेटी ने उपाध्यक्ष और निर्वाचित सदस्यों के अधिकारों में बढ़ोतरी की पैरवी भी की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *