Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

जिले में 20 थानों की कमान अब हो सकेगी दरोगाओं के हवाले

जिले में 20 थानों की कमान अब हो सकेगी दरोगाओं के हवाले

शासन के नए आदेश के तहत अब जिले के 20 थानों की कमान दरोगाओं को मिल सकेगी। अब तक आमतौर पर महज छह थानों में ही दरोगाओं की तैनाती होती रही थी। जिनमें गंगापार का एक व यमुनापार के पांच थाने थे। हालांकि नए आदेश के तहत अब जिले के 20 थानों में एसओ तैनात हो सकेंगे। अब तक कि व्यवस्था के तहत जिले में स्थित कुल थानों में से एक तिहाई में ही एसओ तैनात करने का प्रावधान था। जबकि दो तिहाई थानों में प्रभारी के तौर पर इंस्पेक्टर को ही तैनाती देने का निर्देश था। बात जिले की करें तो यहां यमुनापार के पांच व गंगापार के एक थाने में नियमित तौर पर दरोगा को ही प्रभारी के रूप में नियुक्त किया जाता रहा है। इनमें यमुनापार का घूरपुर, शंकरगढ़, कौंधियारा, लालापुर, खीरी और गंगापार का उतरांव थाना शामिल है। मौजूदा समय में इन सभी थानों की कमान थानाध्यक्षों के हाथ में है। नए आदेश के तहत अब 50 प्रतिशत थानों में दरोगा को प्रभारी बनाया जा सकता है। इस हिसाब से देखा जाए तो जिले के कम से कम 20 थाने में प्रभारी के तौर पर दरोगाओं की नियुक्ति की जा सकेगी। मौजूदा समय में जिले में कुल 40 थाने हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *