Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

30 हजार के लिए हुई थी राकेश की हत्या:प्रयागराज में किसान की हत्या से पर्दा उठा, शराब पिलाकर की गई हत्या, आरोपी की हुई शिनाख्त

30 हजार के लिए हुई थी राकेश की हत्या:प्रयागराज में किसान की हत्या से पर्दा उठा, शराब पिलाकर की गई हत्या, आरोपी की हुई शिनाख्त

यूपी के प्रयागराज शहर में तीन दिन पहले हुई किसान की हत्या का कारण पुलिस ने पता लगा लिया है। उसकी हत्या 30 हजार रुपये के लिए हुई थी। हालांकि अभी तक कातिलों का पता नहीं चल पाया है। प्रयागराज शहर के करेली थानान्तर्गत सैदपुर गांव निवासी राकेश पाल खेती किसानी करता था। नौ जुलाई की रात में राकेश पाल की हत्या खेत में कर दी गई थी। सुबह उसकी खून से लथपथ लाश मिली थी। उसकी बाइक वहीं खड़ी थी।बगल में शराब की बोतल, गिलास, नमकीन की खाली पैकेट पड़े थे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया तो उसमें धारदार हथियार से हत्या करने की पुष्टि हुई थी।

गांव के एक शख्स ने उगल दिया पुलिस के सामने सारा राज

13 जुलाई को करेली पुलिस ने सैदपुर गांव के ही एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने कत्ल का सारा राज उगल दिया। उसने बताया कि राकेश पाल अपने कुछ साथियों के साथ पार्टनरशिप में जमीन के क्रय-विक्रय का काम करता था। इसके लिए वह कुछ प्रतिशत कमीशन भी लेता था। एक व्यक्ति से जमीन के लिए पांच महीने पहले राकेश पाल ने 30 हजार रुपये दिए थे, लेकिन राकेश न तो उसे जमीन दे रहा था और न पैसे ही वापस कर रहा था। इसी बात को लेकर उनके बीच कई बार झगड़ा भी हुआ था। फिर शराब पिलाकर हत्या करने की योजना बनाई गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *