Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

डिप्टी सीएम केशव बोले- अगले पंचायत चुनाव में सीधे जनता ही चुनेगी जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख

डिप्टी सीएम केशव बोले- अगले पंचायत चुनाव में सीधे जनता ही चुनेगी जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख
सूबे के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को जिला पंचायत अध्यक्ष और सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह में कहा कि अगले पंचायत चुनाव में जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख को जनता ही चुनेगी। डिप्टी सीएम ने कहा कि इसके लिए वह पूरा जोर लगाएंगे। क्योंकि वर्तमान में इस चुनाव की जो परिस्थितियां हैं, उसका उल्लेख तो नहीं किया जा सकता, लेकिन जिला पंचायत सभागार में बैठा हर शख्स उससे भलीभांति वाकिफ है। 

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि पंचायत चुनाव में धनबल और बाहुबल के इस्तेमाल से स्थितियां काफी खराब हो जाती हैं। ऐसे में इसी दिशा में काम किया जा रहा है कि जनता ही पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख को चुने। डिप्टी सीएम ने  कहा कि चुनाव आते और जाते रहेंगे। यह एक दौर था जो गुजर गया। लेकिन मूल मंत्र विकास का है। कहा कि सभी सदस्य अगले चार वर्ष सिर्फ विकास के ही काम करें। चुनावी वर्ष आने के बाद ही वोट की राजनीति करें। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *