Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

ट्रक से टकराई चार्टेड बस, ड्राइवर – कंडक्टर घायल

कटनी( आदेश खरया) प्रदेश में आए दिन सड़क हादसों में इजाफा हो रहा है। ऐसा ही एक हादसा आज तड़के कटनी जिले के रीठी क्षेत्र में घटित हुआ। जिसमें एक तेज रफ्तार बस सामने से आ रहे ट्रक से जा टकराई। इस हादसे में बस के ड्राइवर और कंडक्टर को चोटे आईं है। शनिवार की सुबह करीब साढ़े तीन बजे एक बस और ट्रक में सीधी भिडंत हो गई। यह हादसा रीठी थाना क्षेत्र में कटनी – रिठी मार्ग में घटित हुआ । रीवा से सूरत जा रही चार्टर्ड बस तेज रफ्तार होने से सामने से आ रहे ट्रक से जा भिड़ी। हालाकि बस में सवार सभी 30 यात्री सुरक्षित रहे। लेकिन बस ड्राइवर ओर कंडक्टर को चोटें आ गई। जिन्हे इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। वहीं मौके पर पहुंची रीठी पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *