Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

कोतवाली के बाहर बेहोश हुई महिला के मामले में अखिलेश यादव ने किया ट्वीट

कोतवाली के बाहर बेहोश हुई महिला के मामले में अखिलेश यादव ने किया ट्वीट
नैनी के सुरिया भीट गांव में गुरुवार को बच्चों विवाद में हुई मारपीट में घायल महिला के थाने की चौखट पर बेहोश होने का मामला शुक्रवार को सोशल मीडिया पर छाया रहा। पूर्व मुख्यमंत्री व सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी इस थाने के बाहर बेहाश पड़ी महिला की पोस्ट को रिट्वीट किया और थाने के बाहर बेहोश पड़ी महिला की फोटो भी डाली। जिसमें लिखा है कि प्रयागराज के नैनी थाने के बाहर न्याय की गुहार लगाते हुए बेहोश हुई महिला भाजपाई कानून व्यवस्था की पोल खोल रही है। हालांकि प्रयागराज पुलिस ने इस पोस्ट पर अपना बयान जारी करते हुए कहा कि पारिवारिक विवाद में हुई मारपीट मे घायल हुई महिला पूजा तिवारी थाने के गेट पर पहुंचते ही बेहोश हो गई थी। जिसे थाने की हेड कांस्टेबल उसे अंदर ले गई और उसका मेडिकल कराने के बाद आरोपियों के खिलाफ एनसीआर दर्ज की गई। वहीं पीड़ित महिला का भी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह कह रही है कि वह बेहोश हो गई थी। जिसके बाद एक महिला सिपाही ने उसकी मदद की और उसकी रिपोर्ट दर्ज कराई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *