Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

शहर पश्चिमी में किया विकास, आगे भी करेंगे: सिद्धार्थनाथ

शहर पश्चिमी में किया विकास, आगे भी करेंगे: सिद्धार्थनाथ
प्रदेश सरकार के प्रवक्ता एवं कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने शुक्रवार को प्रीतमनगर मंडल में सेक्टर प्रमुखों से जनसंवाद किया। कहा कि शहर पश्चिमी ने 4.5 सालों में सर्वाधिक विकास की सीढ़ी चढ़ी है जिसे कोई भी देख सकता है। अगले पांच सालों में कोई गली-मुहल्ला विकास से अछूता नहीं रहेगा। 2017 में जनता ने अपराध से मुक्ति और विकास की मांग की थी। दोनों वादे ईमानदारी से पूरा कर दिखाया। गंगा प्रदूषण विभाग के खिलाफ शिकायतें मिलने पर कहा कि दो माह का समय दे रहा हूं जहां भी समस्या है उसे दूर कर लें। इसके बाद इंटरलॉकिंग या सड़कें सही बनाएं। नगर निगम को विकास कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया। कैबिनेट मंत्री सेक्टर संयोजक केशव लाल मिश्र, महादेव वैश्य, सतेंद्र शर्मा, रेनु गिरी, राधा कुशवाहा, अजय सिंह के आवास पर पहुंचे।
ऊनी धागा उत्पादन केंद्र का आज करेंगे शिलान्यास शहर पश्चिमी के गांजा गांव में ऊनी धागा उत्पादन केंद्र का शिलान्यास मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह 10 जुलाई को दिन 11 बजे करेंगे। विशिष्ट अतिथि राज्य मंत्री चौधरी उदय भान सिंह एवं सांसद केशरी देवी पटेल होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *