Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

शहर में अब एसओजी की टीमें, यमुनापार-गंगापार में भी गठन

शहर में अब एसओजी की टीमें, यमुनापार-गंगापार में भी गठन

बढ़ते अपराध को देखते हुए शहर को अब तीन भागों में बांट दिया गया है। प्रयागराज शहर के लिए तीन टीमें बनाई गई हैं। तीनों के लिए अलग-अलग प्रभारी की तैनाती कर दी गई है। गंगापार, यमुनापार और नारकोटिक्स के लिए भी टीम की घोषणा की गई है।एसओजी प्रथम टीम शहर पश्चिम के लिए बनाई गई है। जिसका प्रभारी प्रवीण कुमार यादव को बनाया गया है। प्रथम टीम धूमनगंज, पूरामुफ्ती और करेली में होने वाले अपराधों पर नजर रखेगी। दूसरी टीम के प्रभारी अनुराग शर्मा होंगे। यह टीम शाहगंज, खुल्दाबाद अतरसुइया, मुट्ठीगंज, कोतवाली और कीडगंज में अपराधियों पर नजर रखेगी। शहर उत्तरी में प्रभारी एसओजी दरोगा अमित कुमार होंगे। टीम सिविल लाइंस,  कैंट, जॉर्ज टाउन,  शिवकुटी, कर्नलगंज और दारागंज में अपराध और अपराधियों पर नजर रखेगी। सभी टीमों में प्रभारी के साथ आठ सदस्य होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *