Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

स्वरूपरानी अस्पताल में लगेगा ऑक्सीजन प्लांट

स्वरूपरानी अस्पताल में लगेगा ऑक्सीजन प्लांट

कोरोना की तीसरी लहर की तैयारी के क्रम में बुधवार को स्वरूपरानी अस्पताल में नया ऑक्सीजन प्लांट लगेगा। मशीन इंस्टाल होने के बाद आगे की प्रोसेसिंग शुरू हो जाएगी। अत्याधुनिक तकनीक से बन रहे इस ऑक्सीजन प्लांट के लग जाने के बाद एक साथ एक हजार मरीजों को सांसें मिल सकेंगी।स्वरूपरानी अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट पहले से लगा है, लेकिन उसकी क्षमता 440 एलपीएम है। कोरोना की दूसरी लहर में ऑक्सीजन की किल्लत ने डॉक्टरों को भी झकझोर दिया था। स्वरूपरानी अस्पताल को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस करने के क्रम में सरकार की ओर से एक और ऑक्सीजन प्लांट लगाया जा रहा है। एसआरएन के अधीक्षक डॉ. अजय सक्सेना ने बताया कि बुधवार को ऑक्सीजन प्लांट लगाने वाली टीम आ जाएगी। स्वरूपरानी अस्पताल में एक हजार एलपीएम क्षमता का ऑक्सीजन प्लांट लगाया जाएगा। यहीं पर मशीन इंस्टाल करने के बाद आगे की व्यवस्था की जाएगी। इससे भविष्य में एसआरएन में ऑक्सीजन की समस्या नहीं होगी। गौरतलब है कि स्वरूपरानी अस्पताल में लगे ऑक्सीजन प्लांट में कोरोना की दूसरी लहर के दौरान ही कुछ समस्याएं आ रही थीं। कूलिंग की समस्या और बर्फ जमने की बात सामने आने पर सेना के इंजीनियर मदद के लिए पहुंचे थे। सेना के जवानों ने उसे ठीक किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *