Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

सपा प्रत्याशी को नामांकन फॉर्म लेने से रोका, गहमागहमी

सपा प्रत्याशी को नामांकन फॉर्म लेने से रोका, गहमागहमी

समाजवादी पार्टी के ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी कल्पना पांडेय को श्रृंग्वेरपुर ब्लॉक में नामांकन फॉर्म लेने से रोका गया। पर्चा लेने गईं कल्पना और पार्टी से निष्कासित रामचंद्र फौजी के बीच ब्लॉक कार्यालय में नोकझोंक भी हुई। इसकी जानकारी होने पर सपा के जिलाध्यक्ष योगेशचंद्र यादव ने जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से शिकायत की। दोनों अधिकारियों ने सपा प्रत्याशी को फॉर्म दिलवाने का आश्वासन दिया।समाजवादी पार्टी प्रतापपुर और कोरांव से ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी का नाम तय नहीं कर पाई। दोनों ब्लॉकों के प्रत्याशियों पर जिला पार्टी नेतृत्व ने जार्जटाउन स्थित कार्यालय में बैठक की, लेकिन नाम तय नहीं हो पाया। पार्टी प्रवक्ता दानबहादुर मधुर ने बताया कि बुधवार को दोनों नाम तय होंगे।सपा ने पहले दोनों सीटों से अपने प्रत्याशियों का नाम घोषित किया था। दल विरोधी गतिविधि में लिप्त पाए जाने पर पार्टी नेतृत्व ने गत दिवस दोनों प्रत्याशियों को छह साल के लिए निष्कासित कर दिया था। उन्हीं के स्थान पर नए प्रत्याशियों का नाम तय होना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *