Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

कैसा होगा पीएम मोदी का नया मंत्रिमंडल? आज कैबिनेट में किसे मिलेगी जगह, किसकी होगी छुट्टी, जानें सबकुछ

कैसा होगा पीएम मोदी का नया मंत्रिमंडल? आज कैबिनेट में किसे मिलेगी जगह, किसकी होगी छुट्टी, जानें सबकुछ
मोदी कैबिनेट में किसे जगह मिलेगी, किसकी छुट्टी होगी, आज इस पर पर्दा उठ जाएगा, क्योंकिप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी बुधवार शाम को अपनी मंत्रिपरिषद का विस्तार करने जा रहे हैं। केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत को कर्नाटक का राज्यपाल नियुक्त करने के साथ यह साफ हो गया है कि यह फेरबदल और विस्तार काफी बड़ा होगा, जिसमें करीब डेढ़ दर्जन नए मंत्रियों को तो शामिल किया ही जाएगा। साथ ही कुछ पुराने चेहरों को हटाया भी जा सकता है।मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले प्रमुख नेताओं को सूचना भी दी जाने लगी है। इसके चलते ज्योतिरादित्य सिंधिया, सर्वानंद सोनोवाल, नारायण राणे, जदयू नेता आरसीपी सिंह जैसे प्रमुख नेता दिल्ली पहुंच गए हैं। माना जा रहा है कि मोदी कैबिनेट में युवाओं को खास तौर पर तरजीह दी जाएगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूसरे कार्यकाल में होने वाला यह पहला मंत्रिपरिषद विस्तार होगा। सरकार दो साल पूरे कर चुकी है और इस दौरान उसे कोरोना वायरस की महामारी से भी लंबे समय तक जूझना पड़ा है। खासकर कोरोना की दूसरी लहर के प्रकोप से सरकार की छवि पर भी असर पड़ा है। ऐसे में मंत्रिपरिषद विस्तार में प्रधानमंत्री सामाजिक समीकरणों, सहयोगी दलों को साधने, आने वाले चुनावों की रणनीति के साथ इस बात का भी ध्यान रखेंगे जिससे कि सरकार की छवि बेहतर हो सके। ऐसे में मंत्रिपरिषद में नए और युवा चेहरों को ज्यादा जगह मिल सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *