ई-टिकट की कालाबाजारी के लिए बना रखी थी 25 पर्सनल आईडी
एक नहीं, दो नहीं कुल 25 पर्सनल आईडी से ई टिकट बनाने वाले को आरपीएफ प्रयागराज की टीम ने सोमवार को पकड़ लिया। जांच के दौरान मालूम पड़ा कि वह अपनी सभी पर्सनल आईडी हजारों रुपये के ई टिकट बना चुका है। आरपीएफ ने उसके खिलाफ रेलवे एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। आरपीएफ को जानकारी मिली थी कि मुट्टीगंज थाना क्षेत्र स्थित मालवीय नगर में विमल कुमार नाम का व्यक्ति कई पर्सनल आईडी के माध्यम से ट्रेनों के टिकट कर उसकी बिक्री कर
जानकारी मिलने के बाद एसआई अमित कुमार द्विवेदी और निरीक्षक सीआईबी (डिटेक्टिव विंग) अविनाश शंकर के नेतृत्व में गठित टीम ने वहां छापा मारा। मौके पर पाया गया कि युवक जन सेवा केंद्र की आड़ में रेलवे के ई टिकट का भी व्यापार कर रहा है। उसके पास से लैपटॉप, प्रिंटर, मोबाइल, डायरी आदि बरामद की गई। अमित द्विवेदी ने बताया कि युवक जन सेवा केन्द्र की आड़ में पर्सनल यूजर आईडी से ई-टिकट बनाकर जरूरत मंद लोगों को अंकित मूल्य से ज्यादा रकम लेकर उसे बेचता है।












Leave a Reply