Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

प्रयागराज जिला पंचायत चुनाव : क्रॉस वोटिंग ने ध्वस्त कर दिया सपा का चक्रव्यूह

प्रयागराज जिला पंचायत चुनाव : क्रॉस वोटिंग ने ध्वस्त कर दिया सपा का चक्रव्यूह
जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में क्रॉस वोटिंग ने सपा का खेल बिगाड़ दिया। नेता गफलत में ही रह गए और सदस्यों ने पार्टी का साथ छोड़ दिया। उन्हें अपने पक्ष में बनाए रखने के लिए सपा ने चक्रव्यूह की रचना की थी, लेकिन भाजपा नेता उसे तोड़ने में सफल रहे। यहां तक कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ जिला पंचायत भवन तक पहुंचे सदस्यों ने भी सपा समर्थित मालती यादव को वोट नहीं दिए। भाजपा समर्थित 14 जिला पंचायत सदस्य निर्वाचित हुए थे। 15 अन्य सदस्यों ने भी भाजपा का दामन थाम लिया था। इस तरह से भाजपा के पास 29 सदस्य थे। वहीं सपा की ओर से 39 सदस्यों की जीत के दावे किए गए थे। हालांकि , सपा ने चुनाव से पहले प्रत्याशियों की सूची जारी नहीं की थी। इसके बाद अध्यक्ष पद का चुनाव नजदीक आते-आते सपा की ओर से 61 सदस्यों के दावे किए जाते रहे। मतदान के दिन तक सपा जीत के प्रति पूरी तरह से आश्वस्त थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *