Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

उत्तराखंड : पुष्कर सिंह धामी चुने गए नए सीएम, रविवार को राजभवन में होगा शपथ ग्रहण समारोह

उत्तराखंड : पुष्कर सिंह धामी चुने गए नए सीएम, रविवार को राजभवन में होगा शपथ ग्रहण समारोह

मुख्यमंत्री पद से सांसद तीरथ सिंह रावत के इस्तीफे के बाद अब पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री के रूप में चुने गए हैं। बता दें कि पुष्कर सिंह धामी खटीमा विधानसभा सीट से भाजपा विधायक हैं। 45 वर्षीय धामी उत्तराखंड के सबसे युवा मुख्यमंत्री हैं।शनिवार को भाजपा विधायक मंडल दल की बैठक में नए मुख्यमंत्री के रूप में उनके नाम पर मुहर लगी। पहले शनिवार की शाम ही पुष्कर सिंह धामी नए सीएम के रूप में शपथ लेने वाले थे, लेकिन बाद में इस कार्यक्रम में बदलाव कर दिया गया। अब रविवार को राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा।
आज तीन बजे देहरादून स्थित भाजपा मुख्यालय में विधायक दल की बैठक के दौरान सभी ने उनके नाम पर सहमति जताई। शुरुआती दौर में राज्य के नए मुख्यमंत्री के रूप में पुष्कर सिंह धामी का नाम कहीं भी चर्चा में नहीं था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *