Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

मुलायम सिंह यादव की सेहत में सुधार, सीएम योगी ने अखिलेश से फोन पर पूछा हाल

मुलायम सिंह यादव की सेहत में सुधार, सीएम योगी ने अखिलेश से फोन पर पूछा हाल

समाजवादी पार्टी के संस्थापक और संगरक्षक मुलायम सिंह यादव की तबीयत में कुछ सुधार है। परसों रात में बेचैनी की शिकायत पर उन्हें गुरुग्राम के मेदांता हाॅस्पिटल में भर्ती कराया गया था। जहां अब उनकी सेहत पहले से ठीक है। यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से फोन पर मुलायम सिंह की तबीयत के बारे में जानकारी ली। 
कल अखिलेश यादाव का 48 वां जन्मदिन था। इस मौके पर सीएम ने फोन किया था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बधाई देने के साथ उनसे सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की सेहत के बारे में जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। बता दें कि इससे पहले बीते शुक्रवार को भी पूर्व मुख्यमंत्री मेदांता अस्पताल आए थे। दोपहर 12 बजे से लेकर रात नौ बजे तक वह अस्पताल में थे। स्वास्थ्य जांच कराने के बाद रात में वापस लौटे थे। वहीं अगस्त में मुलायम सिंह यादव को पेशाब की नली में संक्रमण के बाद लखनऊ स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। कई दिनों तक वहां इलाज चला था।  इसके बाद वहां से छुट्टी मिल गई थी। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और उनकी पत्नी डिंपल ने अस्पताल जाकर मुलायम सिंह यादव का हाल लिया था। जुलाई में भी मुलायम सिंह यादव मेदांता में भर्ती हुए थे। उस वक्त उन्हें आंत में समस्या थी हालांकि इलाज के बाद उन्हें आराम मिल गया और घर भेज दिया गया था। मुलायम सिंह यादव अक्सर स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों का सामना करते रहते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *