Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

असलहों के प्रदर्शन, हर्ष फायरिंग के दो और वीडियो वायरल

असलहों के प्रदर्शन, हर्ष फायरिंग के दो और वीडियो वायरल

जिले में असलहों के प्रदर्शन व हर्ष फायरिंग के वीडियो वायरल होने का सिलसिला जारी है। बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर दो और वीडियो वायरल हुए। पहले वीडियो में थरवई स्थित हवाई पट्टी पर सफारी गाड़ी पर सवार युवक असलहों का प्रदर्शन करते नजर आ रहे हैं। इनमें से असलहा लिए हुए एक युवक गाड़ी के बोनट पर बैठा जबकि अन्य दरवाजों पर खड़े नजर आते हैं।वायरल दूसरे वीडियो में टीशर्ट और पैंट पहने हुए युवक पहले पिस्टल व फिर राइफल से हवा में ताबड़तोड़ फायर झोंकता नजर आता है। एसपी गंगापार धवल जायसवाल ने बताया कि पहला वीडियो 2015 का बताया जा रहा है। फिलहाल इसमें दिख रहे युवकों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। दूसरे वीडियो के बारे में भी जानकारी की जा रही है कि यह कहां का है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *