चंद्रशेखर आजाद पार्क में मजार और कब्रों के निर्माण पर जानकारी तलब
हाईकोर्ट ने चंद्रशेखर आजाद पार्क से कब्र और मजार को लेकर दाखिल जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए अरुण कुमार के मामले में न्यायालय के आदेश के क्रियान्वयन के संदर्भ में दो सप्ताह में जानकारी मांगी है। साथ ही सुनवाई के लिए 16 जुलाई की तारीख लगाई है। कोर्ट ने कहा कि सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड के वकील चाहें तो इस अवधि में याचिका पर संक्षिप्त हलफनामा दाखिल कर सकते हैं।यह आदेश कार्यवाहक मुख्य न्यायमूर्ति एमएन भंडारी एवं न्यायमूर्ति राजेंद्र प्रसाद की खंडपीठ ने जितेंद्र सिंह बिसेन की ओर से दाखिल जनहित याचिका पर दिया है। याचिका में आरोप लगाया गया है कि मुस्लिम समुदाय चंद्रशेखर आजाद पार्क में कृत्रिम कब्रें और मजार बना रहा है। जबकि 1987 में हाईकोर्ट ने आजाद पार्क में किसी तरह का निर्माण नहीं करने का आदेश दिया था।












Leave a Reply