एयरपोर्ट से रोज लौटाए जा रहे 15 से 20 मुसाफिर
हवाई सफर करने में कुछ लोगों के लिए आरटीपीसीआर रिपोर्ट मुसीबत बन रही है। महाराष्ट्र सरकार ने 48 घंटे पहले की आरटीपीसीआर रिपोर्ट के बाद ही इंट्री का नियम लागू किया है। ऐसे में प्रयागराज एयरपोर्ट से रोज 15 से 20 यात्री लौटाए जा रहे हैं। एयरपोर्ट पहुंचने पर कोरोना निगेटिव रिपोर्ट न होने पर उनकी इंट्री रोक दी जा रही है। ऐसे में यात्रियों पर दोहरी मार पड़ रही है।एयरलाइंस कंपनी ऐसे यात्रियों के लिए अगली तिथि में सीट की बुकिंग तो कर देती है लेकिन इसके लिए 18 सौ रुपये अतिरिक्त लेती है। इसके अलावा एयरपोर्ट तक का सफर, बाहर से आने वाले यात्रियों के लिए होटल का खर्च उन्हें लंबी चपत लगा रहा है। जून की बात करें तो करीब 500 सौ से अधिक को एयरपोर्ट से लौटना पड़ा। प्रयागराज से महाराष्ट्र के मुंबई और पुणे की फ्लाइट जाती है। ऐसे में वहां के लिए हवाई सफर करने वालों की परेशानी कम नहीं हो रही है। कई लोग इस नियम से अंजान होकर टिकट बुक करा चुके हैं। इसके बाद प्राइवेट एयरलाइंस कंपनी के काउंटर पर आगे का टिकट बुक कराने को लाइन लगती है।












Leave a Reply