सहायक अभियंता सेतु निगम वाराणसी को लहरतारा की क्षेत्रीय जनता ने तत्काल सड़क बनाने को दी चेतावनी
लहरतारा, वाराणसी। आज सहायक अभियंता उ० प्र० सेतु निगम सुमित कुमार गुप्ता को लहरतारा की जनता ने मिलकर शिवपुर लहरतारा सेतु गेट नंबर 4 तक पूरी सड़क की बदहाल स्थिति में है,पिछले तीन माह से तो इस सड़क पर पैर रखना खतरे को मोल लेने जैसा हो गया है।,जिससे सामान्य जन मानस को आवा गमन दूभर हो गया है।सड़क तोड़ने व खोदने की वजह से पूरी सड़क पर पानी भरा है।लगभग चार साल से बन रहा पुल लापरवाही के कारण अभी तक बन नहीं सका।जनता ने आज दस दिन में सड़क सही करने की लिखित मांग की है ,यदि दस दिन में नहीं हुआ तो जनता जन आंदोलन की मजबुर होगी।इस में क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता दीपक गुप्ता,राजेश जायसवाल डब्लू,मनोज कुमार जायसवाल,कमलेश जायसवाल,अजय कुमार गुप्ता,सहित कई लोग उपस्थित रहे।।












Leave a Reply