Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

हर घर में है मधुमेह का प्रभाव बचाव ही इसका निदान- डॉ रवि रानी

हर घर में है मधुमेह का प्रभाव बचाव ही इसका निदान- डॉ रवि रानी

पर्यावरण को शुद्ध रखने के लिए वृक्षारोपण अति आवश्यक- कैप्टन डी पी एन सिंह

भारतीय किसान कल्याण संघ के पदाधिकारियों की बैठक संपन्न

नैनी, प्रयागराज। रविवार विश्व मधुमेह दिवस के अवसर पर प्रयागराज के नैनी में भारतीय किसान कल्याण संघ के पदाधिकारियों की एक बैठक संपन्न हुई जिसकी अध्यक्षता करते हुए संघ के राष्ट्रीय संरक्षक कैप्टन डी पी एन सिंह पूर्व न्यायाधीश ने कहा कि पर्यावरण को शुद्ध रखने के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने का संकल्प सभी पदाधिकारियों को दिलाते हुए जोड़ दिया और किसानों का हर संभव मदद करने का भरोसा दिलाया वही मुख्य अतिथि डॉ रवि रानी मेडिकल एसोसिएट प्रोफेसर ने मधुमेह दिवस पर मधुमेह से बचने के उपाय और इसके क्या लक्षण होते हैं उसके बारे में जानकारी देते हुए ब्लड डोनेट करने के लिए जोर देते हुए हर संभव मदद करने का भरोसा दिलाया वहीं विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष पवनेश उपाध्याय ने भारतीय किसान कल्याण संघ का उद्देश्य और किसानों की समस्याओं के निदान हेतु हरसंभव मदद करने तथा जरूरत पड़ी तो राजनीति में दखल देते हुए किसानों की मदद करने का भरोसा दिलाया तथा संघ के राष्ट्रीय प्रवक्ता संतोष त्रिपाठी संत जी ने अपने सभी पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए उन्हें रोज कम से कम आधे घंटे का समय संघ को देने के लिए प्रेरित करते हुए किसानों की समस्याओं का निदान करा कर के उदाहरण देते हुए सभी को भरोसा दिलाते हुए जिलाध्यक्ष प्रतापगढ़ श्री अवधेश प्रताप सिंह जी फौजी जी को मनोनयन की घोषणा करते हुए माल्यार्पण कर स्वागत किया साथ ही बैठक में भोपाल मध्य प्रदेश से पधारे हुए राष्ट्रीय महासचिव श्री संजीव शर्मा जी का माल्यार्पण कर स्वागत किया वहीं संजीव शर्मा जी ने मध्यप्रदेश और राजस्थान में संघ को मजबूती प्रदान करने का भरोसा दिलाया बैठक में राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री सुरेंद्र बहादुर सिंह जी ने सभी पदाधिकारियों से एकजुट होकर के किसानों के हर संभव मदद करने का आवाहन किया राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी श्री अजय पांडे जी ने अनाज बैंक की स्थापना करके गरीबो गरीब किसानों की मदद करने के लिए प्रेरित किया जिला अध्यक्ष जौनपुर श्री माघवेंद्र प्रताप सिंह जी जिला महासचिव जौनपुर राजकुमार सिंह जी के मनोनयन की घोषणा करते हुए पूर्वांचल में संघ को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया बैठक में मुख्य रूप से जिला महासचिव प्रयागराज श्री अमित द्विवेदी जी जिला महासचिव प्रयागराज शिवम तिवारी चित्रकूट के मऊ तहसील अध्यक्ष धीरेश त्रिपाठी ने पाठा क्षेत्र के किसानों की दुर्दशा पर चिंता व्यक्त किया है उनके मदद के लिए संघ के उच्च पदाधिकारियों से आवाहन किया कार्यक्रम का कुशल संचालन करते हुए प्रयागराज जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र मिश्रा ने मांडा ब्लॉक अध्यक्ष अरुण कुमार द्विवेदी जी के मनोनयन की घोषणा करते हुए प्रयागराज की धरती पर सभी पदाधिकारियों के आगमन पर स्वागत और आभार प्रकट करते हुए संघ को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *