Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

भारतीय किसान कल्याण संघ ने मनाया विश्व मधुमेह दिवस।

भारतीय किसान कल्याण संघ ने मनाया विश्व मधुमेह दिवस।

भारतीय किसान कल्याण संघ ने लिया मिशन 2022 में किसानों को एक करने का संकल्प।

पूरे प्रदेश के किसान एक होकर अपना हक छीनेगे। पवनेश उपाध्याय

गम्भीर बीमारी के लिए किसानों को जागरूक करने की जरूरत। डी पी एन सिंह

प्रदेश में बनेगी किसानों से समर्थित सरकार। सन्तोष त्रिपाठी संत जी

प्रयागराज। आज भारतीय किसान कल्याण संघ की एक बैठक बुझी बी होटल नैनी में पूर्व जज डी पी एन सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई कार्यक्रम की मुख्य अतिथि इलाहाबाद मेडिकल कॉलैज के एसोसिएट प्रोफेसर डॉक्टर रवि रानी ने मधुमेह से बचने के उपाय व रक्त दान पर विशेष व्याख्यान दिया।राष्ट्रीय अध्यक्ष पवनेश उपाध्याय जी पर्यावरण की बचने के साथ साथ संघ के विस्तार पर बल दिया,ओर कहा कि सभी पदाधिकारी तटस्थ रहकर एक लक्ष पर पूरी ताकत से लग जाय।
संघ के राष्ट्रीय प्रवक्ता सन्तोष त्रिपाठी संत जी ने कहा कि समाज का विकास किसान संगठन ही कर सकता है,आप सभी तैयार हो जाय,मात्र छ माह देकर देश व प्रदेश के किसानों की दशा दिशा बदल जाएगी।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेन्द्र बहादुर सिंह जी ने कहा कि देश का किसान मुसीबत के दौर से गुजर रहा है।दिल से डर निकाल दें।इस कार्यक्रम का कुशल संचालन संघ के जिला अध्यक्ष धर्मेन्द्र मिश्रा जी ने किया ,ओर कहा की हमारे हमारे जिले के किसान एक है यहां किसानों का ही झंडा बुलंद होगा।
इस कार्यक्रम ने मऊ तहसिल अध्यक्ष धिरेश त्रिपाठी,जौनपुर जिला अध्यक्ष माधवेन्द्र सिंह,,करछना तहसील अध्यक्ष जनार्दन सिंह,।सहित सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *