Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

कोरोना से हुईं एक हजार मौतें, सूबे में तीसरे स्थान पर प्रयागराज

कोरोना से हुईं एक हजार मौतें, सूबे में तीसरे स्थान पर प्रयागराज
संगमनगरी में कोरोना संक्रमण से एक हजार लोगों की मौत हुई। शासन से जारी आंकड़ों में यह संख्या चौंकाने वाली है। सूबे में लखनऊ, कानपुर नगर के बाद प्रयागराज मौतों के मामले में तीसरे स्थान पर है। वहीं घाटों पर दफन होने के बाद उधड़ रहे शवों की औसतन संख्या बीस है। स्थानीय स्तर पर मौत का आंकड़ा 25 दिन बाद दुरुस्त होने पर प्रदेश के बराबर आया है।
अफसरों के मुताबिक कोरोना काल में शहर के बाहर जान गंवाने वाले संक्रमितों की संख्या आंकड़ों में जोड़ी गई है। वे लोग कौन हैं, उनकी मौत किस शहर में हुई, वह कब संक्रमित हुए, इस बारे में कोई जानकारी देने वाला नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *