प्रयागराजःनगर निगम में बनेगा 150 सीटों वाला नया सदन हॉल
केंद्र सरकार की तर्ज पर अपने शहर की सरकार भी सेंट्रल विस्टा बनाने की तैयारी में जुट गई है। शहर की सरकार का सेंट्रल विस्टा (सदन हाल) नगर निगम परिसर में बनेगा। महापौर ने आगामी निकाय चुनाव से पहले योजना तैयार करने का निर्देश दिया है।
नए सदन हॉल में 150 लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी। सदन हॉल बनाने के लिए नगर निगम में निर्माणाधीन बहुउद्देशीय भवन के पास जमीन चिन्हित कर ली गई है। इंजीनियर शीघ्र जमीन की पैमाइश कर सदन ह़ाल की योजना बनाएंगे। महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी ने बताया कि शहर की सीमा बढ़ने के बाद पार्षदों की संख्या बढ़ेगी। आगामी निकाय चुनाव के बाद नगर निगम में कम से कम 100 पार्षद निर्वाचित होकर आएंगे। 10 पार्षद नामित होंगे। चुनाव बाद पुराने सदन कक्ष में बढ़े पार्षदों के बैठने की जगह कम पड़ेगी। इसलिए नए सदन कक्ष की जरूरत है।











Leave a Reply