Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

प्रयागराज में गंगा-यमुना के जलस्तर में फिर वृद्धि आरंभ

प्रयागराज में गंगा-यमुना के जलस्तर में फिर वृद्धि आरंभ

गंगा-यमुना के जलस्तर में फिर वृद्धि शुरू हो गई। बांधों से छोड़े जा रहे पानी का दबाव बढ़ने से फाफामऊ में दोपहर बाद तीन सेंमी प्रतिघंटा की रफ्तार से वृद्धि हो रही है। इससे घाटों पर कटान का दायरा बढ़ गया है। इस दिन संगम पर पानी बढ़ने से दिन भर चौकियां हटाने का दौर चलता रहा। इस बीच हरिद्वार, नरोरा और कानपुर से इस दिन भी करीब 3.50 क्यूसेक पानी गंगा में छोड़ा गया। इससे तटों पर परेशानी में इजाफा होने की आशंका है।गंगा का जलस्तर बढ़ने से संगम से तीर्थ पुरोहितों की चौकियां और अन्य सामानों को हटाने का सिलसिला सुबह से ही आरंभ हो गया। लोग संगम से किला घाट की ओर डेरा जमाने लगे हैं। फाफामऊ घाट पर इस दिन गंगा का जलस्तर बढ़ने से धारा तेज हो गई। छतनाग में भी गंगा और नैनी में यमुना का जलस्तर फिर बढ़ने लगा है। उधर, चार दिन पहले गंगा में छोड़ा गया पानी अब यहां पहुंचने लगा है। इसी वजह से 24 घंटे से स्थिर गंगा में फिर वृद्धि शुरू हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *