Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

बाढ़ का खतरा : उत्तराखंड से प्रयागराज आ रही आफत

बाढ़ का खतरा : उत्तराखंड से प्रयागराज आ रही आफत

उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश का असर प्रयागराज में माह के अंत तक दिखाई पड़ेगा। हालांकि गंगा-यमुना का जलस्तर एक-एक सेमी प्रति घंटा बढ़ रहा है लेकिन हरिद्वार बैराज से गंगा में छोड़ा जा रहा पानी इस महीने के अंत तक प्रयागराज पहुंचेगा। हरिद्वार से आने वाले पानी पर सभी की नजर टिकी है।हरिद्वार बैराज से दो दिन में पांच लाख 68 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इससे गंगा के कछारी इलाके डूब सकते हैं। श्मशान घाट में दफन शव गंगा में समाहित हो सकते हैं। इसी दौरान मध्यप्रदेश के पहाड़ी इलाके में बारिश होती है तो यहां गंगा के कछार में बसी आबादी के लिए खतरा बढ़ जाएगा।प्रदेश के मैदानी इलाके में रुक-रुक बारिश हो रही है। इससे नरोरा और कानपुर बैराज से गंगा में पानी छोड़ने की मात्रा बढ़ाई जा रही है। सिंचाई विभाग के इंजीनियरो ने बताया कि अभी बाढ़ का खतरा नहीं है लेकिन कछार डूबेंगे। इस दौरान केन, बेतवा, चंबल भी बढ़ीं तो मुश्किल खड़ी हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *