Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

मंडावली में कंपेक्टर मशीन का शिलान्यास जिला अध्यक्ष डाक्टर विनोद बछेती एवम जूझारू निगम पार्षद शशि चांदना द्वारा शिलान्यास करते हुए।

मंडावली वार्ड में जल्द लगेगी कंपैक्टर मशीन
आज पूर्वी दिल्ली नगर निगम के मंडावली वार्ड 9ई, में जिला अध्यक्ष डॉ विनोद बछेती स्थानीय निगम पार्षद शशि चांदना ने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं व स्थानीय लोगों के साथ मिलकर सुबह 10:00 बजे हनुमान मार्ग के ढलाव घर पर नारियल तोड़कर और मिठाई बांटकर शिलान्यास किया। इस मशीन के लगने से बाहर बिखरा हुआ कूड़ा नहीं दिखाई देगा और आसपास बदबू भी नहीं रहेगी।
पूर्वी दिल्ली नगर निगम लगातार आर्थिक तंगी के बावजूद जनता की सेवा में समर्पित है और घरों से कूड़ा उठाने का काम शुरू हो गया है बहुत जल्द दिल्ली में कूड़ा नहीं नजर आएगा और स्वच्छ भारत मिशन का सपना पूरा होगा।मैं लगातार क्षेत्र के विकास में प्रयासरत हूं लेकिन निगम की आर्थिक स्थिति ठीक ना होने से क्षेत्र के बहुत सारे काम नहीं पूरे हो पा रहे हैं और दिल्ली सरकार निगम को अपंग बनाने के लिए उसके हिस्से का बजट रोक दिया है। इस मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष तेजपाल सिंह, पूर्व जिला उपाध्यक्ष मोहन चांदना, नीरज शर्मा, राजेंद्र चौधरी जिला प्रवक्ता, मंडल अध्यक्ष कैलाश यादव, महामंत्री सीमा वशिष्ठ,सियाराम मंडल, बंटी गुप्ता मदन मोहन ललित शर्मा हरीश शर्मा राकेश पाल संजय शर्मा अमन चांदना अरुण चौधरी अजब सिंह अंजली गुप्ता कर्म सिंह आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *