Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

SDM’s एवं कृषि विभाग के अधिकारियों को सतत रूप से खाद- बीज दुकानों के निरीक्षण कर अमानक सामग्री विक्रय तथा कालाबाजारी करने वालों के विरूद सख्त कार्यवाही करें

कलेक्टर डॉ राहुल हरिदास फटिंग की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय सीमा बैठक में अपर कलेक्टर सुश्री सुनीता खण्डायत, सभी अनुविभागीय अधिकारी एवं अन्य विभाग प्रमुखों की उपस्थिति रही।
बैठक में कलेक्टर डॉ फटिंग ने खरीफ बुआई के मद्देनजर जिले में उपलब्ध खाद-बीज की समीक्षा करते हुए वर्तमान आवश्यकता व आपूर्ति के संबंध में संबंधित अधिकारियों से चर्चा की तथा आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। उन्होंने कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ ही सभी अनुविभागीय अधिकारियों को सतत रूप से खाद- बीज दुकानों के निरीक्षण करते हुए अमानक स्तर के बीज विक्रय करने वाले तथा कालाबाजारी करने वाले व्यक्तियों पर सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *