Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

स्वरूप रानी अस्पताल मे पानी ही पानी, पहली बारिश ने ही ड्रैनेज सिस्टम की खोली पोल.

स्वरूप रानी अस्पताल मे पानी ही पानी, पहली बारिश ने ही ड्रैनेज सिस्टम की खोली पोल.

स्वरूप रानी अस्पताल मे पानी से मचा हड़कंप।।
प्रयागराज। कॉरोना जैसी महामारी में भी त्राहि त्राहि कर रहे मरीजों के सामने स्वरूप रानी अस्पताल में मानसून कि पहली बारिश ने कहर ढाया ।अस्पताल में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी नहीं हो रहा है, पानी के कारण मरीज परेशान हो रहे हैं, जबकि अस्पताल प्रशासन लापरवाह दिख रहा है। आज दो दिन से भरा है पानी ,अभी तक इस पर किसी का ध्यान नहीं गया है चारों ओर अफरा तफरी मची है। मानसून की पहली बारिश में ही अस्पताल के ड्रैनेज सिस्टम की पोल खुल गयी है, अभी पूरा मानसून का मौसम बाकी है, मरीज , अटेंडर परेशान हैं। यह हाल है शहर के सबसे बड़े अस्पताल का।ना ही कोई विधायक , सांसद खबर लेने पहुंचा। अस्पताल प्रशासन से अनुरोध है कि त्वरित कार्यवाही करके ड्रैनेज सिस्टम को दुरुस्त करें ताकि मरीजों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े। अन्यथा पहले से बीमारियों का इलाज करा रहे मरीजों को अन्य बीमारियों का भी खतरा हो सकता है। अतः प्रशासन से अनुरोध है जल्द से जल्द इस समस्या का निवारण करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *